फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 क्लस्टरों पर खर्च होंगे 1.80 करोड़ : अपूर्व देवगन

Thu, 16 Jan 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम कृषि योजना के तहत गठित क्लस्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

योजना के तहत मंडी जिले में खर्च होंगे 1.80 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिम कृषि योजना के तहत जिले के 20 क्लस्टरों पर इस वर्ष 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में हिम कृषि योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से गठित 20 क्लस्टरों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने विकास खंड में उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सामुदायिक आधार पर कृषि गतिविधियां आयोजित करें। किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर नकदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों की आय बढ़े और उनकी आर्थिकी में भी सुधार हो।
विज्ञापन

बैठक में कृषि उप निदेशक राम चंद्र चौधरी ने हिम कृषि योजना के तहत इस वर्ष जिले में गठित 20 क्लस्टरों के माध्यम से की जा रही कृषि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. पंकज सूद ने किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने और फसल विविधीकरण के बारे में बहुमूल्य सुझाव दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन ने जिला में हिम कृषि योजना के तहत चलाई जा रही कृषि गतिविधियों का विवरण दिया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी जयंत रतन, सहायक निदेशक, पशुपालन डाॅ. संजीव कटोच, कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. पंकज सूद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें