फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लखन के 76 रन से रॉयल लीजेंड ने जीता हटगढ़ लीग का खिताब

Tue, 10 Nov 2026 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। लीजेंड क्रिकेट लीग हटगढ़ के पांचवें सीजन का खिताब रॉयल लीजेंड ने लखन के तूफानी खेल से अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के मैदान में खेले गए फाइनल में टीम ने सुपर लीजेंड को नौ रन से पराजित किया।
विज्ञापन

रॉयल लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में सुपर लीजेंड की टीम सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
रॉयल लीजेंड की ओर से लखन ने 54 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। ताहिर ने 39 और उमेश ने 32 रन बनाए। अंतिम गेंद पर देशराज ने छक्का जड़कर टीम का स्कोर 166 रन तक पहुंचाया। सुपर लीजेंड की ओर से सफीक ने तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर लीजेंड की ओर से कप्तान ताहिर अंसारी ने 32 और आयुष भारद्वाज ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए।
अंतिम ओवरों में सफीक ने नाबाद 28 और रवि आरजे ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रॉयल लीजेंड के मनोज बाला जी और मान हिमाचली मान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि लीला विलास को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता रॉयल लीजेंड को 45 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सुपर लीजेंड को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। लखन को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गोल्डी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 3100 रुपये नकद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रिकी ठाकुर बेस्ट बैट्समैन, मान हिमाचली मान बेस्ट बॉलर, गोल्डी बेस्ट फील्डर और लखन बेस्ट कीपर चुने गए। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें