फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीपीएल का आगाज, शीतला इलेवन ने जीता पहला मैच

Tue, 10 Nov 2026 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। जड़ोल युवक मंडल की ओर से आयोजित जड़ोल प्रीमियर लीग (जीपीएल)-6 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब आठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

आयोजक रवि ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सलवाणा और शीतला इलेवन डैहर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें शीतला इलेवन डैहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सलवाणा की टीम को 32 रन से पराजित किया।
ग्राम पंचायत जड़ोल के प्रधान यशपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के आयोजक अजय कुमार, उदय, सुरेंद्र गुलेरिया और रवि ठाकुर ने मुख्य अतिथि के समक्ष खेल मैदान में स्टेज निर्माण और व्यायामशाला के लिए एक कमरे की व्यवस्था करने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस पर प्रधान यशपाल शर्मा ने दोनों मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बेली राम, वार्ड सदस्य जगदीश चंद और प्यारे लाल तथा शर्मा फार्मेसी से विकास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें