फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेमीफाइनल में पहुंची रॉयल फ्रेंड्स की टीम

विज्ञापन
कोटली जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट मारता ​खिलााड़ी। संवाद
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। कोटली में चल रही तुंगल प्रीमियर लीग (टीपीएल) के आठवें दिन शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रॉयल फ्रेंड्स इलेवन ने घोघा इलेवन को 18 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भूपेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान भिंतरा ठाकुर, राकेश कुमार, जोध सिंह, उपप्रधान लक्ष्मण दास, हरि सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैच में घोघा इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए रॉयल फ्रेंड्स इलेवन ने 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। टीम की ओर से निर्मल ने 27 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। हैप्पी ने 30 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोघा इलेवन की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 60 रन ही बना सकी। टीम की ओर से संदीप ठाकुर ने 26 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रॉयल फ्रेंड्स इलेवन के खिलाड़ी निर्मल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें