मंडी। जिला मंडी में वीरवार को 125 रूटों पर निजी और 310 रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ीं। सवारियों की बढ़ोतरी और मांग के अनुसार रूटों पर निगम ने इजाफा किया। बसों में पचास फीसदी सवारियों की शर्त का पालन किया जा रहा है।
निजी बस यूनियन ने भी वीरवार को मांग के अनुसार रूट बढ़ाए। निगम और सरकारी बसों के रूट एक समय पर होने के कारण कई स्थानों पर तनातनी भी नजर आई। कार्यकारी डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि डिमांड के अनुसार बस रूट बढ़ाए जा रहे हैं। शुक्रवार को और रूट बढ़ सकते हैं।
निजी बस ऑपरेटर बसों की इंश्योरेंस की अवधि पूरी होने के बाद भी दौड़ा रहे हैं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने बस संचालकों को इंश्योरेंस खत्म हो चुकी बसों को न दौड़ाने की हिदायत दी है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि वीरवार को जिले में 125 रूट बहाल हो गए हैं। शुक्रवार तक 150 रूटों पर बसें चलने की संभावना है।
इसके साथ उन्होंने सभी बस मालिकों से बसों की इंश्योरेंस करवाकर ही रूटों पर बस चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी गाड़ी की लॉकडाउन के चलते पासिंग नहीं हुई है तो वह पासिंग करवा लें। अगर किसी निजी और सरकारी बस चालक परिचालक को गाड़ियां चलाते बार समस्या पेश आ रही है तो उसे मिल बैठक कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
000