फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क हादसों में घायलों को रक्त दिलाएगा रोटरी क्लब

विज्ञापन
रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सड़क हादसों में घायलों को अगर खून की जरूरत हुई तो रोटरी क्लब इसका प्रबंध करेगा। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर और टांडा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयासों से हादसों में घायलों को अविलंब रक्त मिल पाए, इसके लिए रोटरी की अगुवाई में विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के अलावा डोनरों की सूची के तहत जरूरतमंदों को खून भी जल्द मिल पाएगा। शुक्रवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के तत्वावधान से सड़क हादसे में घायलों को खून की उपलब्धता करवाई जाएगी।
इसके लिए रोटरी अपने प्रोजेक्ट के तहत रक्त टांडा कॉलेज के ब्लड बैंक में पहुंचाएगा। बताया कि 17 फरवरी को शहर के डोहग स्थित आईटीआई में इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। 101 यूनिट रक्त के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, व्यापार मंडल और उपमंडल के युवाओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें