फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे के खिलाफ रोटरी क्लब ने बनाई विशेष टास्क फोर्स

Thu, 28 Nov 2024 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में अवैध नशे के कारोबार से युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वाले माफिया के खिलाफ रोटरी क्लब ने एक विशेष टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स में सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने बुधवार को हुई क्लब की बैठक के बाद बताया कि टास्क फोर्स नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को तेज करेगी। खुफिया विभाग की मदद से ड्रग पैडलरों के खिलाफ सूचना जुटाने का काम भी शुरू किया गया है। दिसंबर में रोटरी क्लब ‘एंटी ड्रग अभियान’ के दूसरे चरण के तहत एक जागरूक रैली निकालेगा। इसमें 100 से अधिक वाहनों में सैकड़ों लोग नशा माफिया के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
रोटरी क्लब के सचिव सुशील पठानिया और स्वास्थ्य सचिव रामलाल वालिया ने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी और ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोटरी की कोर कमेटी की बैठक में इस रणनीति को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इस बैठक में रोटेरियन विनोद राठौर, अजय ठाकुर, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, अधिवक्ता रणजीत चौहान, पीसी महंत समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें