नेरचौक के भंगरोटू में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के शुभारंभ पर हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि । संव
नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू में आयोजित क्रॉस कंट्री स्पर्धा में पुरुष के ओपन वर्ग में रोहित कुमार ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शशि ठाकुर दूसरे जबकि रुस्तम ने तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मानसी पहले और अंतरा दूसरे स्थान पर रहीं।
रविवार को मंडी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भंगरोटू में जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ स्थानीय कारोबारी अनिल वर्मा ने किया।
एसोसिएशन के महासचिव विनोद आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य 15 दिसंबर को ऊना जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ धावकों का चयन करना रहा। अंडर-20 आयु वर्ग लड़कों में राहुल प्रथम, केतन सिंह द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-18 लड़कों के वर्ग में बख्शी राम पहले, प्रथम कुमार दूसरे और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 लड़कों के वर्ग में गौरव प्रथम, धीरज दूसरे और साहिल तृतीय रहे। अंडर-18 लड़कियाें के वर्ग में आयुषा ठाकुर पहले, जगज्योति दूसरे और महक तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 में अनुष्का पहले, अंकिता दूसरे और किरण तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने क्रॉस कंट्री स्पर्धा को सफल बनाने के लिए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, पुलिस प्रशासन और सभी खेल प्रशिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर कन्या स्कूल भंगरोटू के प्रधानाचार्य किशन बुशहरी, मांडल पंचायत प्रधान वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
000