फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनप्रीत का होटल से चोरी हुआ सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का होटल से चोरी हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के आस पास छिपाया आईपोड, आईफोन, दो कड़े और पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन

हीरे की अंगूठी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने होटल में बर्तन साफ करने और अन्य छोटे मोटे काम करने वाले दो युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा।
इनकी निशानदेही पर वीरवार को पुलिस ने सामान बरामद किया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। अंगूठी का भी जल्द पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें