फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वनोग में एनएच पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, छह घंटे बंद रहा मंडी-धर्मपुर मार्ग

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर वनोग में गिरा विशाल चट्टान। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे ठप हुआ एनएच-003 शाम छह बजे बहा
विज्ञापन

बस यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। मंडी-धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-003 पर वनोग गांव के समीप मंगलवार दोपहर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर (चट्टान) गिरने से यातायात ठप हो गया। दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करीब छह घंटे तक बंद रही। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे बोल्डर हटाने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।
स्थानीय निवासी राधे कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से बड़ा बोल्डर टूटकर सीधे सड़क पर आ गिरा। बोल्डर इतना विशाल था कि सामान्य एक्सकैवेटर मशीन से उसे हटाना संभव नहीं था। करीब 45 मिनट बाद संबंधित कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाली का काम शुरू किया। बोल्डर को तोड़कर हटाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

धर्मपुर से मंडी आ रही ठाकुर कोच बस के कंडक्टर जगदीश ठाकुर ने बताया कि बस दोपहर करीब 1:30 बजे वनोग पहुंची थी। सड़क बंद होने के कारण बस में सवार यात्रियों को शाम छह बजे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत सूर्या कंपनी के डीपीएम जगबीर सिंह ने बताया कि बोल्डर इतना बड़ा था कि दो से तीन एक्सकैवेटर मशीनें भी उसे सीधे नहीं हटा सकती थीं। उसे तोड़कर सड़क से हटाया गया। एसडीएम कोटली जगदीश चंद ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें