फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश से सड़कें बनी तालाब, वाहनों की रफ्तार थमी

Thu, 02 May 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बारिश के  चलते तालाब में तब्दील सड़क
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के शहरी क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के अधिकांश प्रबंध अरसे बाद भी अधूरे ही हैं। इससे बारिश के दौरान आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र में बुधवार को महज एक घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। इससे हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों व पैदल गुजरने वाले हर वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से सरकाघाट सड़क पर फिर जलभराव हो गया। बिलिंग कांप्लैक्स, पठानकोट चौक से बहकर आया बारिश का पानी रेलवे स्टेशन चौक में इकट्ठा हो गया। इसके चलते मंडी-पठानकोट हाईवे और सरकाघाट सड़क पर गुजरने वाले छोटे, बड़े वाहनों को भी गुजरना मुश्किलों भरा रहा। बस अड्डे के नजदीक निकासी नालियां बंद हो जाने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। पठानकोट चौक में भी निकासी नालियां बंद होने के कारण पानी तालाब बनकर बहने लगा।
उधर, पुलिस थाना चौक, पेट्रोल पंप के नजदीक भी अभी तक नालियां सही ढंग से बहाल न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही बहता है। स्थानीय कारोबारी रूपेश, संजय, हरीश ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के प्रबंधों में विस्तार न होने से शहर में जल भराव की स्थिति हो जाती है। ऐसे में अगर अधिक बारिश का कहर जब बरपता है तो सड़क किनारे दुकानों व रिहायशी मकानों में भी बारिश का पानी नुकसानदायक साबित होता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अजय धरवाल ने भी स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से शहरी क्षेत्र की बंद नालियों को तत्काल प्रभाव से साफ करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान किसी को भी परेशानी न झेलनी पड़े। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग ने निकासी नालियों की सफाई की जा रही है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन चौक में बंद पड़ी नालियों को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें