फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन बीघा उपजाऊ भूमि दान करने पर भी नहीं मिली सड़क सुविधा

Fri, 06 Dec 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की भराडू पंचायत के पेटू गांव में दस साल बाद भी अधूरा पड़ा पक्की सड़क का निर्माण कार्य
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र की भराडू पंचायत के पेटू गांव में सड़क की सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। यहां महज 600 मीटर सड़क बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता गंभीर समस्याओं का कारण बन गई है। पिछले 10 सालों से सड़क निर्माण का काम अधूरा है, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

पेटू गांव के यशपाल, धर्मदास, डुमणी देवी, चरण दास, नंद चंद, महेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन बीघा उपजाऊ भूमि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए पंचायत को दान दी थी। मगर बजट के अभाव का हवाला देकर सड़कों को पक्का नहीं किया गया। नतीजा यह है कि कच्ची सड़क अब पत्थरों और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी इसे पार करना मुश्किल हो गया है। 
सुनी देवी, खेम सिंह, टेक चंद, कुमी देवी, अच्छर, घनश्याम आदि का कहना है कि मनरेगा जैसी योजनाओं के तहत सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते उन्हें और खासकर गंभीर मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

भराडू पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने कहा कि पंचायत के सभी नौ वार्डों में पक्के रास्तों और सड़कों का निर्माण योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। पेटू गांव में 600 मीटर सड़क निर्माण के लिए मनरेगा और डीसी हेड के तहत योजना बनाई गई है, और इसे जल्द पूरा करने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें