फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पास देते समय धंसी सड़क, गिरने से बची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा में लटक गया एक टायर, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

गुरकोठा के पास सोमवार सुबह पेश आया हादसा
हल्यातर से मंडी जा रही थी एचआरटीसी की बस
बस में सवार थीं 25 से 30 सवारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बल्ह घाटी के हल्यातर से मंडी आ रही एचआरटीसी बस सोमवार सुबह बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बल्ह उपमंडल के तहत गुरकोठा गांव के पास बस का एक टायर सड़क धंसने से हवा में लटक गया। एक अन्य वाहन को पास देते समय यह हादसा पेश आया। चालक ने जैसे ही बस को सड़क से थोड़ा बाहर निकाला तो जमीन धंस गई और बस का एक टायर हवा में लटक गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
चालक ने तुरंत प्रभाव से ब्रेक लगाकर बस को वहीं पर ही नियंत्रित कर दिया। यदि बस नियंत्रित नहीं होती और गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस में 25 से 30 यात्री सफर कर रहे थे। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से बस को निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद एचआरटीसी की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह बस सुंदरनगर डिपो की है जो हल्यातर से मंडी आ रही थी। सुबह के समय कामकाजी लोग अपने कार्यों के लिए इसी बस के माध्यम से नेरचौक, सुंदरनगर और मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को पास देते हुए बस सड़क से डंगे की ओर आ गई। इसी दौरान डंगा भी बैठ गया लेकिन चालक ने सतर्कता से बस को स्थिर कर सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया। बस सुरक्षित बस अड्डा सुंदरनगर पहुंच गई है। -नरेश कुमार, अड्डा प्रभारी सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें