फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Tue, 06 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र के नागचला में सोमवार रात को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक पर सवार दोनों युवक सेना भर्ती के लिए मंडी की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे बाइक संख्या एचपी 30-4046 पर सवार होकर दो युवक बल्ह क्षेत्र के मांडल गांव से मंडी की ओर आ रहे थे। नागचला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 21 वर्षीय योगेश्वर पुत्र मेघ सिंह निवासी मठयाणी करसोग और 21 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र मनी राम निवासी घ्राण सदर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां योगेश्वर ने दमतोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक भर्ती होने के लिए मंडी आ रहे थे। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि बाइक हादसे में घायल योगेश्वर की जोनल अस्पताल मंडी मौत हुई है। जोनल अस्पताल में मंगलवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें