फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक गंभीर

Tue, 01 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के विक्टोरिया ब्रिज के समीप मंगलवार दोपहर को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं। हादसे में एक घायल गंभीर बताया जा रहा है। जिसे उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बाइक चालकों के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा दोनों चालकों द्वारा बाइक तेज गति और लापरवाही चलाने से हुआ है। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी मॉर्डन मीट शॉप नजदीक विक्टोरिया ब्रिज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब सवा एक बजे वह अपनी दुकान में मौजूद था।
इस बीच खलियार की तरफ से एक बाइक आई, जो पुरानी मंडी से आ रही एक अन्य बाइक के साथ टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होने पर दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक गिर गए और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। तीनों घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं और तीनों बयान देने की हालत में नहीं है। घायलों की पहचान संजीव कुमार चालक निवासी सकोर, सुनील (15 वर्षीय) निवासी सकोर और जीवन चालक (24 वर्षीय) पुत्र हरी सिंह निवासी द्रंग के रूप में हुई है। जांच अधिकारी डोला राम ने बताया कि मौके पर दोनों बाइकें एनएच के बीचों-बीच पाई गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर टकोली के समीप कुल्लू से मनाली की ओर जा रही सब्जियों से लदी पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ। जीप पलटने से एनएच पर टमाटर बिखर गया और एनएच बाधित हो गया। जिसे लोगों ने हटाया। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें