फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुराश में आरकेएम कपाही की बेटियों ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मनवाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अंडर-14 जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। छात्राओं ने प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अन्वी ठाकुर, काव्या रावत, सुरुचि ठाकुर, अनन्या और आस्था ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, मोक्षिका सिंह ठाकुर, स्नेहा और सुरभि ठाकुर ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेंद्र भारती ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षक रूप सिंह ठाकुर का भी आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें