फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण में रितिका, चित्रकला में अनन्या रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन क्लब, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स और रेंजर्स इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की चिकित्सक डॉ. प्रियंका ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को एड्स जागरूकता और कमल किशोर ने नशा उन्मूलन पर व्याख्यान दिया। आईसीटीसी काउंसलर कृष्णा वर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, आंचल द्वितीय और अक्षिता तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में अनन्या प्रथम, मुस्कान द्वितीय और नैंसी तृतीय रहीं। फेस पेंटिंग में तमन्ना प्रथम, सारिका द्वितीय और दिलप्रीत तृतीय रहीं। रंगोली में आरती और सुहानी प्रथम, पलक और श्रुति द्वितीय तथा शगुन और इशिता तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. निशा वैद्य ने उपस्थित विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रो. स्मृति ठाकुर, प्रो. अनीता, प्रो. श्रवण सिंह, प्रो. मंजूबाला, प्रो. कौमुदी, प्रो. अतुल, प्रो. दीपक, प्रो. ममता, प्रो. बिमला, मीना मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें