फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धंसने लगा रिवालसर मार्ग, जेल रोड में घरों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के जेल रोड में रिवालसर सड़क धंसना शुरू हो गई है। इससे सड़क किनारे घरों को खतरा पैदा हो गया है। 2018 से मंडी वाया रिवालसर-कलखर सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जेल रोड में सड़क विस्तारीकरण का कार्य राजनीति का शिकार होने के चलते विभाग समय पर नालियों को दुरुस्त नहीं कर पाया था। आनन-फानन में नालियां और सीवरेज चेंबर को दुरुस्त किए बगैर टारिंग कर दी थी। अब सड़क के धंसने से करीब आठ से दस बहुमंजिला घरों को खतरा पैदा हो गया है। सड़क पर गड्ढा पड़ने से बड़े वाहनों के पलटने का खतरा है।
विज्ञापन

अगर सड़क धंसती है तो रिवालसर की तरफ से आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी। दर्जनों पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। सड़क से निचली तरफ सकोडी खड्ड के किनारे नगर निगम पार्क का ढांचा खड़ा कर रहा था। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही वह गिर गया था। अब बरसात में पार्क का हिस्सा सकोडी खड्ड में बह रहा है। उधर, एचपीआरआईडीसी के अधीक्षण अभियंता टशी ने बताया कि मामला ध्यान में है। मौके पर मुआयना कर इसकी मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें