फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू में तैयार होगा संशोधित पाठ्यक्रम : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने छुट्टियों के बाद दोबारा खुले विश्वविद्यालय के पहले दिन संकाय सदस्यों के साथ अकादमिक नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर बैठक की। उन्होंने एनईपी-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्नातक कक्षाओं के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के निर्माण और कार्यान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों और विश्वविद्यालय के संकाय के सहयोग से तैयार किया जाएगा। डिजिटल शिक्षण को बढ़ाने के लिए निर्णय लिया कि संकाय सदस्य ऑनलाइन शिक्षण संसाधन भंडार बनाने के लिए अपने व्याख्यान रिकॉर्ड करेंगे। इन संसाधनों को छात्रों के लिए सुलभ बनाया जाएगा, जिससे कक्षा से परे निर्बाध शिक्षण अवसर सुनिश्चित होंगे।
प्रो. अवस्थी ने प्रत्येक संकाय सदस्य के लिए व्यक्तिगत प्रोफाइल की शुरुआत की घोषणा की, जो उनके शैक्षणिक योगदान और उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण करेगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेशेवर विकास को प्रेरित करने के लिए संकाय सदस्यों के साथ एक वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट साझा की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पीएम-यूएसएचए अनुदान के तहत प्राप्त धन के माध्यम से प्रयोगशाला सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों को जागरूक करने के लिए एनईपी पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। संचार कौशल के लिए भी कार्यशालाएं लगाई जाएंगी।
संकाय सदस्यों से यूजीसी-नैक के साथ मान्यता के लिए आवश्यकताओं के अनुसार विभाग में आयोजित की जा रही सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड बनाए रखने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए भी आवेदन करेगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह, विभिन्न डीन, विभागाध्यक्ष और सभी संकाय सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें