फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़कने आए थे राजस्व मंत्री : निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मंडी जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा कि राजस्व एवं बागवानी मंत्री के पास ही आपदा प्रबंधन का मंत्रालय है, लेकिन वह आपदा प्रभावित क्षेत्र में 25वें दिन पहुंचे। मंत्री आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम के बजाय नमक छिड़कने आए थे।
विज्ञापन

मंडी से जारी बयान में निहाल चंद ने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए बागवानी एवं राजस्व मंत्री की ओर से कहे गए शब्द एक नेता के शब्द नहीं हो सकते। उन्होंने प्राकृतिक आपदा का भी उपहास उड़ाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर उन्होंने ओछी टिप्पणी की। बागवानी मंत्री थुनाग पहुंच कर भी अपने अड़ियल रवैये पर कायम रहे।
लोग उनसे हाथ जोड़ते रहे और वह उनसे किस तरीके की बात कर रहे हैं, वह पूरा प्रदेश वीडियो के माध्यम से देख रहा है। बागवानी मंत्री ने लोगों की भावनाएं आहत कीं, इसलिए उसकी प्रक्रिया स्वाभाविक थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है, उसका भी जमकर विरोध करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें