मंडी। प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन का खाका तैयार कर लिया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने मंडी में एक आपात बैठक की और इसमें आगामी रणनीति बनाई।
पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री रूप चंद शर्मा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पराशर ने बताया कि सरकार पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देय भत्तों के लिए गंंभीर नहीं है। बार-बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बाद भी सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला और न ही उनकी कोई मांग पूरी की गई। अब सभी सेवानिवृत कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि रणनीति के मुताबिक जिलों में धरना-प्रदर्शन करके जिलाधीशों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगा। मंडी में 30 जुलाई को बस स्टैंड से भारी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एकत्र होंगे और डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकालेंगे। इस दौरान सरकार और निगम प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार व निगम प्रबंधक मांगों पर विचार नहीं किया तो दूसरे चरण में निगम मुख्यालय, सचिवालय और विधानसभा के बाह भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।