फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले बकाया भुगतान : ठाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की कोटली इकाई की मासिक बैठक विश्राम गृह कोटली में ठाकर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पहली जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वित्तीय लाभ के अतिरिक्त महंगाई भत्ते का एरियर और चिकित्सा बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

संशोधित वेतन निर्धारण एरियर न मिलने से पेंशनर काफी आहत हैं। कहा कि यदि शीघ्र लंबित अदायगी नहीं की जाती है तो भविष्य में सेवानिवृत्त कर्मचारी धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें