फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नए वेतनमान के अनुसार पेंशन नहीं मिलने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने से निदेशालय में अटकी फाइलें
विज्ञापन

जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2016 के नए वेतनमान के अनुसार पेंशन नहीं मिलने से उनमें रोष है। वीरवार को टाउन हॉल में महासंघ अध्यक्ष हंसराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

हंसराज ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद शहरी विकास विभाग के निदेशक ने चार जून को नए वेतनमान के अनुसार पेंशन देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों ने पेंशन संबंधी फाइलें निदेशालय को भेज दी थीं लेकिन पांच महीने बाद भी इनका निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अभी भी वर्ष 2006 के वेतनमान के आधार पर पेंशन मिल रही है। महासंघ ने चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें