फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बूंदाबांदी से कुछ देर के लिए मिली राहत

Tue, 04 Jun 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर बारिश में गुजरते वाहन   संवाद
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला भर में पारा बढ़ने से भारी गर्मी का असर देखा जा रहा है। सोमवार दोपहर बाद जोगिंद्रनगर और मंडी शहर में हल्की बूंदाबांदी व हवाएं चलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन धूप खिलने पर दोबारा पारा बढ़ गया। सांय के समय सूरज डूबने पर घरों में दुबके लोग शहर की सड़कों, दुकानों व पार्कों में चहलकदमी करते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह से ही मंडी शहर में भारी गर्मी का असर देखा गया। हालांकि दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छाने से करीब चार बजे हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चली। जिससे लोगों ने कुछ देर तक गर्मी से राहत पाई। लेकिन दोबारा मौसम साफ होने और धूप निकलने पर पारा बढ़ने पर गर्मी हो गई।
ऐसे में लोग घरों में ही दुबके रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों, कूलर व एसी का प्रयोग किया। सांय साढ़े छह बजे के बाद सूरज ढलने पर लोग बाजार पहुंचे। जिससे बाजार में रौनक दिखी। दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदारों ने भी लोगों के पहुंचने पर राहत पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें