मंडी कॉलेज में आयोजित विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। संवाद
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी की ओर से क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के सहयोग से शुक्रवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत 2047 की दृष्टि को युवाओं तक पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चुने गए यूथ आइकन सचिन कोरला ने पीपीटी पेश किया। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत की परिकल्पना से अवगत कराया। सचिन कोरला ने युवा संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। सभी ने मिलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ से शशि देवी, भारती मोंगरा, डाॅ. ओपी ठाकुर, डॉ. दीपाली अशोक, डॉ. अनुज कुमार उपस्थित रहे। संवाद