फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चाकूधार में 10 दिन से अंधेरा तीसरा बिजली ट्रांसफार्मर भी फेल

Wed, 14 May 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चाकूधार में खड़ी चढ़ाई पर ट्रांसफार्मर ढोते ग्रामीण और खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जंजैहली विद्युत उपमंडल के चाकूधार गांव में बिजली संकट गहराता जा रहा है। बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जलने के बाद पिछले 10 दिनों से चाकूधार, नलैंद, पोरवाल चाकू, पोखरी और शुरलाधार गांवों के करीब 40 मकानों में बिजली आपूर्ति ठप है। सोमवार को ग्रामीणों ने डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़ कंधों पर तीसरा ट्रांसफार्मर पहुंचाया, लेकिन इंस्टॉल करने के बाद पांच मिनट में ही खराब हो गया। अब गांव में तीन ट्रांसफार्मर पड़े हैं और सभी बेकार हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण देसु, पाल, नरेंद्र, इंद्र सिंह, और मोती राम ने बिजली बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि विभाग जानबूझकर पुराने ट्रांसफार्मर भेज रहा है, जो बार-बार खराब हो रहे हैं। हाल ही में भेजा ट्रांसफार्मर पहले से ही दोषपूर्ण था। बोर्ड को सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि 65 केवी का नया थ्री-फेज ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि स्थायी समाधान हो सके।
रीना और सावित्री ने बताया कि बिजली न होने से घरेलू कामकाज ठप हैं। रीना ने कहा कि मोबाइल चार्ज करने से लेकर खाना बनाने तक सब मुश्किल हो गया है। बच्चे अंधेरे में पढ़ाई नहीं कर पा रहे। बोर्ड तत्काल कार्रवाई करे। नरेंद्र ने खुलासा किया कि प्रभावित गांवों में करीब 200 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और स्थानीय स्कूल में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सरनपत और गोपाल ने बताया कि पुराने सिंगल-फेज ट्रांसफार्मर बिजली की मामूली गड़बड़ी भी सहन नहीं कर पाते। गोपाल ने गुस्से में कहा कि बोर्ड हर बार पुराना माल थमा देता है। हमारी मेहनत और समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो जंजैहली उपमंडल कार्यालय में सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें