फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मरीजों को राहत, नहीं बढ़ाए शुल्क

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति गवर्निंग बॉडी की बैठक में अ​धिकारियों से चर्चा करते
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में आने वाले रोगियों को बड़ी राहत दी गई है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में किसी भी प्रकार के यूजर शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की है। मौजूदा शुल्क ही मरीजों को देना होगा। बैठक में मरीजों की सहूलियत को लेकर निर्णय लिए गए हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी टेस्टों के शुल्क यथावत रखे गए। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर 2.41 करोड़ रुपये का प्रस्तावित व्यय अनुमोदन किया गया। वहीं इस वर्ष किए गए खर्च की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवन की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने अस्पताल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है और सक्रियता के साथ रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 में आरकेएस के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न व्ययों, अस्पताल में कार्यरत स्टाफ का मानदेय बढ़ाने, अस्पताल परिसर की छिटपुट मरम्मत करने, वाटर कूलर मरम्मत, स्टेशनरी, स्पेशल वार्ड के लिए अलमारियाें की खरीद, मरम्मत कार्य करवाने पर चर्चा की गई। गीजर की मरम्मत करने, सीसीटीवी कैमरों और एक्सरे मशीन की मरम्मत सहित अन्य मामलों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

चर्चा के बाद प्रस्तावित व्यय की उपायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि बैठक में यूजर शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई। अस्पताल में नया रिकार्ड रूम बनाने, क्षतिग्रस्त फर्नीचर की मरम्मत और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापार मंडल प्रधान राजेश महेंद्रू ने जनता से जुड़ी समस्याओं और मांगों को गवर्निंग बॉडी के समक्ष रखा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें