मंडी। जिले के सबसे बड़े अस्पताल मंडी में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को पर्ची बनाने के किए लाइन में खड़े नहीं होना पड़ेगा। जोनल अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण करने के लिए अलग से स्थायी काउंटर खोला है। इसके अलावा कैश काउंटर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने तीनों काउंटर मुख्य गेट के बिल्कुल सामने लगाए हैं, ताकि उपरोक्त काम से आने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत न उठानी पड़े। इससे पहले ये तीन काउंटर सीएमओ कार्यालय भवन में अलग-अलग स्थान पर अस्थायी तौर पर चल रहे थे। इसमें से दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण काउंटर कई महीनों से बंद चल रहा था। अब अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को स्थायी रूप से अलग पंजीकरण काउंटर स्थापित किया है। साथ ही इन तीनों काउंटरों के बाहर एक डोम की व्यवस्था की गई है। जहां पर मरीजों व अस्पताल में अन्य कार्य करवाने के लिए आए लोगों को बैठने का उचित प्रबंध किया गया है।
कोट्स
जोनल अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. टीसी महंत ने कहा कि अब दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थायी पंजीकरण काउंटर खेला गया है। साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना और कैश काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।