फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा लघु सचिवालय के निर्माण के लिए राशि की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा में लघु सचिवालय और भांबला में जबोठी पुल के निर्माण के लिए 14.28 करोड़ की राशि सरकार ने जारी कर दी है। यह जानकारी सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बलद्वाड़ा के लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए लघु सचिवालय का शिलान्यास किया था। वहीं जबोठी खड्ड पर पुल के लिए भी सीएम ने नींव पत्थर रखा था।
विज्ञापन

इन दोनों कार्यों के शीघ्र निर्माण के लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है। इसमें बलद्वाड़ा के लघु सचिवालय के लिए 14 करोड़ रुपये जबकि जबोठी पुल के भू अधिग्रहण के लिए 28 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। विधायक इंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझते हुए उन्होंने इन कार्यों को शीघ्र शुरू करने के लिए विभागों को आदेश दिए हैं।
जल्द ही इनके टेंडर आदि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनका कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जबोठी खड्ड पर पुल बन जाने से सुलपुर जबोठ के लोगों को बहुत अधिक राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बलद्वाड़ा लघु सचिवालय बनने से लोगों को एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी मिलेंगे। इससे काम करवाने में आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें