फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक की नियमित निगरानी कर कार्रवाई करें : डीसी

Tue, 02 Dec 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और बीडीओ सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नियमित निगरानी करें और चालान अभियान प्रभावी रूप से चलाएं। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन और एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एकत्रित प्लास्टिक के उपयोग से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी बीडीओ और शहरी निकायों को पीडब्ल्यूडी से समन्वय मजबूत कर प्लास्टिक उपयोग की प्रक्रिया को व्यवस्थित और गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में प्लास्टिक वेस्ट का वैज्ञानिक उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विनय कुमार ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एसडीएम मंडी सदर रूपिंद्र कौर, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खुले ग्रे वाटर की ससस्या सुधारने की निर्देश
उपायुक्त ने मंडी शहर के सकोडी खड्ड में खुले ग्रे वाटर की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम मंडी तथा जलशक्ति विभाग को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी अपूर्व ने कहा कि जिन घरों में सिवरेज कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें तुरंत जोड़ा जाए और सभी लीक पाइंट की मरम्मत की जाए। विशेष स्वच्छता अभियान से नाले की सफाई सुनिश्चित करने और रिवालसर क्षेत्र में सभी घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। नगर निगम मंडी को सेनेटरी वेस्ट को पृथक रूप से संग्रहित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें