फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 15 तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण : अमर नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में एसडीएम अमर नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, रस्साकशी और बैडमिंटन सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों और टीमों के लिए 15 नवंबर तक खेलो हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। एसडीएम ने बताया कि चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वॉकाथॉन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसमें आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें