फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय और कोटली अस्पताल अब उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में केंद्र सरकार की राशि से विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जाएंगे। कुसाडा–समराहन रोड, बृंदावानी-मझवाड़, देवधार-खील-गलू, पंडोह–सियोग, गणपति-कून-तर, कून गलू-बरोहा-रोपा-मटियाल, ढंढाल-कोलका, राड़ा नाला-ढंढाल और आईटीआई कोटली लिंक रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर कार्य शीघ्र शुरू होंगे।
विज्ञापन

मंडी में जारी प्रेस बयान में विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और नागरिक अस्पताल कोटली को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान योजना में शामिल किया गया है। इससे शीघ्र ही छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। कोटली बस स्टैंड के समीप बहुउद्देश्यीय मैदान और पार्किंग सुविधा के लिए 1.98 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के पास तीन करोड़ रुपये से पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
शहर के नालों के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए नगर निगम आयुक्त और आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों के साथ कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें