फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में इल्मा कुमारी रही प्रथम

Thu, 05 Nov 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय रेडक्रास मेला वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। मेले का शुभारंभ एडीसी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पधर विनय मोदी ने की। इस मौके पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर दो किलोमीटर मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में डिग्री कॉलेज नारला की इल्मा कुमारी प्रथम, नारला कॉलेज की नेहा दूसरे और बागा बथेरी निवासी सुमित्रा देवी तीसरे स्थान पर रही। नारला की बबली देवी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में नारला कॉलेज का कुशल चंद प्रथम, पधर बाड़ी निवासी अनिल कुमार दूसरे और जोरला चौहारघाटी निवासी रविंद्र तीसरे स्थान पर रहा। सबसे कम आयु में देव पब्लिक स्कूल उरला का छात्र कपिल चौहान प्रथम और अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर रहा। चम्मच दौड़ के छात्रा वर्ग में भारतीय मॉडल स्कूल डलाह की मानसी प्रथम, देव पब्लिक स्कूल उरला की दूसरे और पधर पब्लिक स्कूल की जया तीसरे स्थान पर रही।
छात्र वर्ग में भारतीय मॉडल स्कूल पधर का मनोज प्रथम और प्राइमरी स्कूल नारला का अनिकेत दूसरे स्थान पर रहा। तीन टांग दौड़ के छात्र वर्ग में भारतीय मॉडल स्कूल डलाह प्रथम, असेंट पब्लिक स्कूल पधर दूसरे सीसे पधर तथा हिम रश्मि स्कूल डलाह तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में सीसे पधर प्रथम, डिग्री कॉलेज नारला दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में पधर पब्लिक स्कूल की निशा पहले, सीसे पधर की दीक्षा दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भारतीय मॉडल स्कूल पधर की यशस्वी प्रथम, अविसी दूसरे और पधर पब्लिक स्कूल की सेजल तीसरे स्थान पर रही। पहली से पांचवीं कक्षा तक की पेंटिंग प्रतियोगिता में पधर पब्लिक स्कूल की प्रियदर्शनी पहले, भारतीय मॉडल स्कूल डलाह की रिया दूसरे और प्राइमरी स्कूल नारला का मनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। छठी से दसवीं कक्षा की पेंटिंग में सीसे स्कूल पधर का अतुल राणा पहले, निकिता दूसरे और असेंट पब्लिक स्कूल पधर की शिवानी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सीसे पधर की सारिका पहले, हिम रश्मि स्कूल डलाह की मुस्कान दूसरे और सीसे स्कूल पधर की दीक्षा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। शुन्य से एक साल के बेबी शो में कन्या पुत्री सीमा पहले, शिवानी पुत्री रंजना दूसरे और सूर्यांशी पुत्री मीना तीसरे स्थान पर रहा। एक से दो साल आयु में सानवी पुत्री रीना पहले, चिरायू पुत्री परी शर्मा दूसरे और दिव्यांशी पुत्री अनीता तीसरे स्थान पर रही। दो से तीन साल की आयु में पुष्पा पुत्री गीता पहले, आकांक्षा पुत्री भावना दूसरे और दविता पुत्री सुनीता तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर दौड़ में सीसे स्कूल पधर की दीया पहले और देव पब्लिक स्कूल उरला की ईशिका दूसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ में सीसे स्कूल पधर का अभय प्रथम स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में सीसे स्कूल पधर की सोनिया पहले और डिग्री कतॉलेज नारला की कुमारी नेहा दूसरे स्थान पर रही। एडीसी ऋग्वेद ठाकुर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार पधर देवी सिंह ठाकुर, बीडीओ केसर सिंह राणा, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता हर्ष शर्मा, नारला कॉलेज की प्राचार्य रंजना मल्होत्रा, पधर स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र सैणी, बीएमओ डॉ. आरएल शर्मा और सीडीपीओ विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें