फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेड सुंदरनगर ने जीता एंटी चिट्टा यूथ कबड्डी कप 2025

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला मंडी इकाई की ओर से आयोजित एंटी चिट्टा यूथ कबड्डी कप 2025 का शनिवार को समापन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश शर्मा ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। फाइनल मुकाबला एपीएस सुंदरनगर और रेड सुंदरनगर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया। कड़े मुकाबले के बाद रेड सुंदरनगर ने 44-29 से एंटी चिट्टा यूथ कबड्डी कप 2025 का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने दस हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 71 सौ रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एनएसयूआई मंडी के जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें