फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन में बना रिकॉर्ड

Sat, 01 Oct 2016 07:04 PM IST
मंडी
विज्ञापन
कौल बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चालू वित्त वर्ष 2017 के लिए निर्धारित 3054 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन क्षमता की तुलना में एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन ने पहली दो तिमाही में 2506.77 मिलियन यूनिट की डिजाइन क्षमता के प्रति 2635.76 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया है। परियोजना प्रमुख संजीव किशोर ने कहा कि इस दो तिमाही के दौरान डिजाइन क्षमता से ज्यादा का विद्युत उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन


18 जुलाई 2015 को कोलडैम स्टेशन का वाणिज्यकीय घोषणा होने के बाद यह स्टेशन पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन कर रहा है तथा टीम कोलडैम के अथक प्रयास के कारण जुलाई तथा अगस्त 2016 के दौरान 107 प्रतिशत पीएलएफ हासिल कर कोलडैम स्टेशन ने पूरे देश के हाइड्रो पावर स्टेशनों के बीच एक मिसाल कायम की है।


उन्होंने बताया कि कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन देश में अपनी तरह का ही स्टेशन है जो बांध सहित रन ऑफ द रिवर स्कीम पर आधारित है। यह वृहत जलाशय और ऊंचे बांध वाले भाखड़ा हाइड्रो पावर स्टेशन के अप स्ट्रीम में स्थित है। कोल डैम परियोजना के पावर हाउस में 200 मेगावाट क्षमता वाली चार यूनिट हैं। जिसकी कुल क्षमता 800 मेगावाट है तथा सालाना 3054 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करने के लिए डिजाइन किया गया है। वर्तमान की विद्युत उत्पादन को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक बिजली उत्पादन करेंगे। बिजली उत्पादन सतलुज नदी में उपलब्ध पानी पर निर्भर करता है।  लगभग 70 प्रतिशत विद्युत उत्पादन अप्रैल से अगस्त के बीच होता है। जबकि शेष 30 प्रतिशत सात महीनों के दौरान होता है। नदी में जल का बहाव कम होने की स्थिति में विद्युत का उत्पादन ग्रिड की पिकिंग आवश्यकता को पूरा करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें