फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 5वीं बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स के गौरवशाली इतिहास को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज गोरखा की वीर गाथाओं का विस्तार से उल्लेख किया
विज्ञापन

मंडी जिला के डडौर में मनाया स्थापना दिवस, देश सेवा के अपने अनुभव साझा किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। जिले के डडौर में 5वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स (सूरज गोरखा) का स्थापना दिवस उत्साह, गर्व और सैन्य परंपराओं के अनुरूप धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर करीब 250 पूर्व सैनिक, 5 वीर नारियां तथा लगभग 80 पूर्व सैनिकों के परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने यूनिट के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए देश सेवा के अपने अनुभव साझा किए।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एसएस ग्रेवाल ने शिरकत की। उनके साथ बटालियन के पूर्व कमान अधिकारी ब्रिगेडियर वीके सक्सेना, कर्नल एचएस आहूजा तथा कर्नल एमएस महल भी उपस्थित रहे। वर्तमान यूनिट (सूरज गोरखा) की ओर से एक अधिकारी, दो जेसीओ और दो एनसीओ ने भी भाग लिया। समारोह के दौरान सूरज गोरखा की वीर गाथाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 13 अप्रैल 1849 को महाराजा गुलाब सिंह द्वारा जम्मू के बाहु किला में इस यूनिट की स्थापना की गई थी। इसके बाद 1895 के चित्राल युद्ध से लेकर 1947-48 के जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन और कारगिल युद्ध तक इस बटालियन ने अदम्य साहस और वीरता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बटालियन की ओर से पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व सैनिकों ने पुरानी यादें साझा करते हुए अपनी रेजिमेंट के प्रति अटूट निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम से पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त उप-निदेशक नायक राज कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्य सूबेदार राज कुमार ठाकुर, कैप्टन धर्मेंद्र ठाकुर, सूबेदार अशोक कुमार, हवलदार राजेश, सूबेदार घनश्याम, सूबेदार वीरेंद्र, सूबेदार नरेंद्र शर्मा, हवलदार बसंत सिंह तथा हेमराज का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें