फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, पुलिस में दर्ज करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर में युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर मामला दर्ज करवाया है। बताया कि दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की पीड़िता ने शिकायत में कहा कि बीते वर्ष अक्तूबर में मंडी की इंदिरा मार्केट में एक निजी कंपनी के सेमिनार में शामिल हुई थी। सेमिनार में आए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके उपरांत दोनों कई बार मिले।
दोनों शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर बस स्टैंड सुंदरनगर के पास स्थित एक होटल में उससे संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन करना भी बंद कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हो गई लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अब पीड़िता ने पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें