फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सवर्ण आयोग के गठन पर विक्रमादित्य के समर्थन में उतरी राजपूत महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर केएस जम्वाल और महासचिव विजय चंदेल ने सवर्ण आयोग के गठन को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने ओबीसी कल्याण मंडल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग का गठन आवश्यक है।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए आयोग एवं बोर्ड गठित किए गए हैं, तो सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के हितों की रक्षा के लिए भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सवर्ण आयोग का गठन किसी भी वर्ग के विरोध में नहीं, बल्कि सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महासभा ने सभी वर्गों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही, अन्य मंत्रियों और विधायकों से भी सवर्ण आयोग के गठन का समर्थन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें