फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजेश को मिलेगा नेताजी ओरेशन का प्रतिष्ठित सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार भवानी नेताजी व्याख्यान-2027 में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। व्याख्यान प्रस्तुति के लिए एपीआईकॉन आयोजन समिति ने उन्हें आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के महासचिव डॉ. शेखर चक्रवर्ती की ओर से जारी किए पत्र के मुताबिक डॉ. राजेश भवानी को नेताजी व्याख्यान के वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। गुरुग्राम स्थित एपीआईकॉन 2027 में आयोजित होने वाले एपीआई के 82वें वार्षिक सम्मेलन में वह अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो डॉ. राजेश कुमार भवानी को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नेताजी ओरेशन-2027 का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें