फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रजत ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मंडी जिला वह क्षेत्र है जहां इस वर्ष बरसात ने सबसे अधिक तबाही मचाई। कई लोगों की जान गई, गांव-गांव में भारी नुकसान हुआ। ऐसे दुखद हालातों से उबर भी नहीं पाए थे कि इसी जिले को सरकार ने अपने जश्न के लिए चुन लिया, जो बेहद संवेदनहीन और जनता की पीड़ा की अनदेखी दर्शाता है।
विज्ञापन

आपदा से टूटे लोगों को राहत और पुनर्वास मुहैया करवाने में सरकार विफल रही है। कई क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 4 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाली भाजपा की रैली में धर्मपुर क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। धर्मपुर क्षेत्र के लोग प्राकृतिक आपदा से उभरने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में सरकार का जश्न मनाना दुखद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में जनता सरकार को इसके लिए जवाब देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें