फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कछुआ चाल से चल रहा मुरारी मंदिर सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
मुरारी देवी माता सड़क। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मुरारी देवी मंदिर को तीन विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर, बल्ह और सरकाघाट से जोड़ने वाली सड़क का कार्य छह माह से कछुआ चाल से हो रहा है।
विज्ञापन

सात करोड़ की लागत से बन रही सड़क के तैयार न होने से स्थानीय लोगों और मंदिर समिति सदस्यों में रोष है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को चार दशक बाद फाॅरेस्ट क्लीयरेंस मिली है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क कार्य युद्ध स्तर पर करने का दावा किया था लेकिन छह माह से कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है।
मंदिर कमेटी के प्रधान बृज लाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बजट होने के बाद कार्य गति से न होना समझ से परे है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद सड़क पर काम करने की अनुमति वन विभाग दे चुका है। ग्रामीणों ने सड़क को अगले साल के ग्रीष्मकालीन नवरात्रों तक पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सात किलोमीटर सात करोड़ बजट
सड़क के लिए नाबार्ड से सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर है। चढ़ीधार से बुराड़ी मुरारी माता मंदिर तक सात किलोमीटर का कार्य जल्द पूरा करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हस्तक्षेप की मांग की है कि अगर ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो उसे हटाकर किसी और को काम दिया जाए।
विज्ञापन

....
इस सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर होगा। विभाग को अभी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद कुछ कार्य करवाया जा रहा है। विभाग इस काम को पूरी निष्ठा से करवा रहा है।
-देवी राम, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नेरचौक मंडल
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें