सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू में मंगलवार देररात को पकड़े दो राजस्थानी चिट्टा तस्करों से पुलिस कुछ नहीं उगलवा पाई है। पुलिस इनके लोकल संपर्कों पर कुछ जानना चाह रही थी मगर चार दिन के रिमांड में शुरुआती दो दिनों में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
अब पुलिस फिर से शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने वाली है। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला है कि ये दोनों नारकंडा के होटल में काम करते थे, लेकिन वहां इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस अब इन दोनों के राजस्थान के पते से राजस्थान पुलिस से इनका ट्रैक रिकॉर्ड भी मंगवा रही है।
एक अन्य मामले में 114 ग्राम चरस के मामले में हरियाणा के निवासी से भी पूछताछ की गई, मगर अभी तक उससे भी कोई सुराग नहीं मिला। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि जांच चली हुईं है। शनिवार तक कुछ न कुछ सुराग मिलेंगे।