फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी क्षेत्र में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Thu, 01 May 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
उपमंडल बालीचौकी के ऊपरी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के बाद सफेद हुए खेत। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी/बालीचौकी (मंडी)। जिले में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने से बागवानों किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। सेब, प्लम समेत अन्य नगदी फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। वहीं, काटी गई गेहूं फसल भी गीली हो गई है।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद मंडी शहर और आसपास हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। जिला मुख्यालय समेत बल्हघाटी में भी बारिश हुई। शहर में सड़क किनारे अवरुद्ध नालियों के बजाय बारिश का पानी सडक के उपर से बहने लगा है। बल्ह घाटी में भी गेहूं समेत टमाटर व अन्य नगदी फसलों को तेज हवा के साथ हुई बारिश से नुकसान पहुंचा है।
उपमंडल बालीचौकी के सोमनाचणी, डीडर, लुझागी, धलुट, डीडर खलबाहन, बागी, सोमगाड भनवास, सुधराणी, थाना शिवा, बागाचनोगी सहित कई पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, मटर, जौ, गेहूं व आलू आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आजकल सेब में फ्लावरिंग हो रही है, लेकिन ओलावृष्टि से फूल झड़ गए।
विज्ञापन

नारायणगढ के उपप्रधान गौरी दत्त, वार्ड पंच केशव राम, राम सिंह आदि लोगों ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद अचानक अंधेरा छाया। इसके बाद करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उधर, तहसीलदार बालीचौकी निधि सकलानी ने बताया कि दोपहर बाद क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों काे नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन करवाया जाएगा।
बॉक्स
काटी गई गेहूं की फसल समेटी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बारिश व अंधड़ की संभावना को देखते हुए किसानों ने फटाफट खेतों में काटी हुई गेहूं की फसल को समेट लिया। हारगुनैण, निचला गरोडू ओर ढेलू पंचायत में गेहूं की कटाई के कार्य में जुटे किसान रमेश, महेश, बिमला, कर्म चंद ने बताया कि पांच मई तक तेज बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी होते ही वह अपनी गेहूं की फसलों को समेटने में जुट गए। अब खेतों में तैयार हो चुकी गेहूं की फसलों पर अंधड और तेज बारिश के आसार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें