फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में पीडब्ल्यूडी और विद्युत बोर्ड कार्यालय खोलेंगे : प्रकाश

Sat, 16 Jul 2016 06:08 PM IST
मंडी
विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र की कैहड़ पंचायत में गलू मेले के शुभारंभ पर आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने शनिवार को बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैहड़ में आयोजित गलू मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने माता कोयला भगवती के भंडार से मेला मैदान तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई कर मेला का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन


प्रकाश चौधरी ने कहा कि नेरचौक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड के कार्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। भ्यूरा-राजगढ़ सड़क को पक्का करने के लिए 30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं तथा जल्द ही सड़क को पक्का करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत कैहड़ तथा आसपास की पंचायतों में विद्युत की कम वोल्टेज समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही राजगढ़ में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में निर्मित किए जा रहे विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि गलू मेले को जिलास्तरीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने कैहड़-सतोह सड़क के निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार, माता कोयला भगवती के भंडार तक पक्के रास्ते के निर्माण के लिए 25 हजार, गलू मेला मैदान को विकसित करने के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत कैहड़ की प्रधान अंजना कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उत्तम सिंह, बल्ह कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोशन भारती, स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण भारती, तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें