जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार ने पशुपालकों से 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गोबर खरीदना शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर के सेरी गांव के तीन पशुपालकों लक्ष्मण दास, भाग चंद तथा संजीव कुमार से सरकार ने गोबर खरीदा है। लक्ष्मण दास ने चार क्विंटल, भाग चंद ने साढ़े चार और संजीव कुमार ने साढ़े तीन क्विंटल गोबर बेचा है।
पशुपालक लक्ष्मण दास ने बताया कि कृषि विभाग के माध्यम से सरकार ने गोबर खरीदा है। प्रति किलो तीन रुपये के हिसाब से पैसे भी खाते में जमा हो गए हैं। भाग चंद ने कहा कि गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने में मदद मिलेगी। विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) पधर सोनम कुमारी ने बताया कि कृषि विभाग के जोगिंद्रनगर स्थित बीज गुणन फार्म के लिए स्थानीय तीन पशुपालकों से सरकार की गोबर समृद्धि योजना के तहत गोबर की खरीद की है। इस योजना से लाभान्वित किसानों को सरकार ने 3 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर का भुगतान किया है। संवाद