फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंप हाउस की मोटर खराब, ऊटपुर पंचायत में गहराया पेयजल संकट

Fri, 16 May 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील की ऊटपुर पंचायत के सांढापतन, माकन और लंघा गांवों के लोग एक सप्ताह से पेयजल संकट से परेशान हैं। पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। सांढापतन गांव में बने पंप हाउस की मोटर एक सप्ताह से खराब पड़ी है। जल शक्ति विभाग इसे ठीक करने या बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया रहा।
ऊटपुर गांव के निवासी विक्की, आशु, अमित, अक्षय, राहुल, जीतू, विशाल और वीरभद्र ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जल विभाग से शिकायत की है, लेकिन शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सांढापतन का पंप हाउस लगभग 40 साल पुराना है। इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। विभाग ने लगभग दो वर्ष पहले एक नया भवन तो बना दिया है, लेकिन उसमें आज तक कोई पंप स्थापित नहीं किया है। इन सभी गांवों की जल आपूर्ति अभी भी पुराने पंप पर निर्भर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिन के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लडभड़ोल पहुंचकर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जल विभाग की होगी।



जल संकट के संबंध में जल शक्ति विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन विभाग मोटर की मरम्मत करने या बदलने में विफल रहा है। प्रदेश सरकार से भी मामले में समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई है।
विज्ञापन

-संजय चौहान, प्रधान, ऊटपुर पंचायत



नई फाउंडेशन तैयार कर ली गई है और मोटर बदलने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने में लगभग चार दिन का समय लगने की उम्मीद है। विभाग समस्या का शीघ्र समाधान कर देगा।
-देशबंधु, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लडभड़ोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें