मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल मैच में दमखम दिखाती महिला ख?
- फोटो : Mandi
मंडी। आकांक्षा युवा मंडल चडयारा ब्राधीवीर मंडी ने पड्डल मैदान में दो दिवसीय वालीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला खेल अधिकारी मंडी जगदीश नायक ने इसका शुभारंभ किया।
युवा मंडल के संस्थापक और अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि हॉकी में लड़कों की 6 और लड़कियों की 4 टीमें भाग ले रही हैं। हॉकी के नेशनल खिलाड़ी निशु ने बताया कि लड़कियों का पहला मैच पड्डल स्पोर्ट्स क्लब मंडी और पंडोह गर्ल्स के बीच खेला गया। इसमें पड्डल स्पोर्ट्स क्लब ने पंडोह को 2-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दूसरा मुकाबला कन्या स्कूल मंडी और मंडी कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों टीमें बराबरी पर रहते हुए अगले दौर में पहुंचीं। लड़कों के मुकाबले में अकांक्षा युवा मंडल और पड्डल स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरा मुकाबला पंडोह रेड और शिव बदार ब्वॉय के बीच खेला गया। इसमें पंडोह ने शिवा बदार को 2-1 से पराजित कर अगले दौरा में प्रवेश किया। वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।