फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रदर्शन के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों की वित्तीय सहायता रोकने के खिलाफ 9 सितंबर को हमीरपुर में होगा प्रदर्शन : भूपेंद्र
विज्ञापन

..........................

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मजदूरों की करीब 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता न देने पर श्रम संगठन सीटू से संबंधित मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन ने हमीरपुर स्थित राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। 9 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायत और वार्ड स्तर पर यूनियन ने मजदूरों से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में ग्राम पंचायत घरवासड़ा, डरवाड़, सधोट, चोलथरा, गरयोह, कोट, जोढन में बैठकें की गई हैं। वार्ड स्तरीय कमेटियां भी गठित कर दी हैं। आगामी सप्ताह में टिहरा, तनियार, गरौडू, भदेहड़, पिपली-भराड़ी, सज्याओपिपलू, लौंगनी, सरी, ब्रांग, स्योह, सिधपुर, संधोल इत्यादि क्षेत्रों में बैठकें होंगी। सरकाघाट सब ऑफिस के अंतर्गत कुछ मजदूरों के इंडक्शन हीटर, सोलर लैंप इसलिए वितरित नहीं हो रहे हैं क्योंकि बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं उन्हें वितरित करना चाहते हैं लेकिन पिछले एक साल से उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी जिले के चार साल पहले जमा किए दस हजार आवेदनों को पिछले सप्ताह वापस भेज दिया गया है। ई-केवाईसी के बहाने चार साल पुराने आवेदन रोक दिए गए हैं। छात्रवृत्ति, विवाह शादी, मेडिकल, प्रसव इत्यादि के आवेदनों को एक साल के बजाय छह महीने में जमा करने की अव्यावहारिक शर्त लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें