फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे के खिलाफ निकाली जन जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोजपुर, सुंदरनगर के मोनाल ईको क्लब ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भोजपुर शहर की परिक्रमा करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस रैली को विद्यालय प्रभारी बनीता देवी, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका नर्वदा देवी सहित विद्यालय के पूर्व छात्र सुरेश कौशल व यूथ व्यापारी संगठन अध्यक्ष के विकास पूरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों से संबंधित प्रेरणादायक नारे और संदेशों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया। इस मौके पर मोनाल ईको क्लब के प्रभारी रोशन लाल शास्त्री, मनीषा वैद्य, सुभाष, विनोद कुमार, रजनी, जया, पवना देवी, ब्रेस्ती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें