फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम सिंह बने पीटीएफ के जिला प्रधान

Mon, 07 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव में पूर्व प्रधान नंद लाल समर्थक प्रेम सिंह ठाकुर अपने विरोधी इंद्र सिंह को दो मतों से पराजित कर जिला प्रधान के पद पर काबिज हुए। रविवार रात हुए प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 328 सदस्यों अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें प्रेम सिंह ठाकुर को 165 मत हासिल हुए और उनके विरोधी इंद्र सिंह को 163 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया प्रांत पर्यवेक्षक कुलदीप चंद मेहता, सुनील रांगटा और संजीव शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। मतगणना के बाद रात के 11 बजे चुनाव पर्यवेक्षकों ने प्रेम सिंह को विजयी घोषित किया। जीत के उपरांत नव निर्वाचित प्रधान प्रेम सिंह ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उसमें इसके रमेश चौहान महासचिव, क्रांति भूषण को वरिष्ठ उपप्रधान, अजय राज पठानिया, लेखराज, राजमल व भगवान दास को उप प्रधान, वजीर चंद को कोषाध्यक्ष, लियाकत अली को महालेखाकार, नागेश को मुख्य सलाहकार, जगदीश राणा को मुख्य प्रवक्ता और अनिल पठानिया को कार्यालय सचिव नियुक्त किया है।

इसके अलावा महिला विंग की अध्यक्ष प्रवीण कोहल और महासचिव के पद पर कुसुम शर्मा को नियुक्त किया है। इधर, नवनिर्वाचित प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर को ताजपोशी पर पूर्व जिला प्रधान नंद लाल ठाकुर, कश्मीर सिंह यादव, चच्योट द्वितीय खंड के प्रधान मित्रदेव, महासचिव हेम राज, बल्ह के प्रधान भीम सिंह, महासचिव पुष्पराज सैनी, कोषाध्यक्ष जीवन लाल यादव, मोहन लाल, प्रमोद कपिल, करसोग द्वितीय खंड के प्रधान देशराज चौहान, सिराज द्वितीय के प्रधान परम देव, द्रंग द्वितीय खंड के प्रधान देशराज, द्रंग प्रथम खंड के प्रधान अतुल कुमार, चौंतड़ा द्वितीय खंड के राजेश कुमार, सदर प्रथम खंड के ललित कुमार, सदर द्वितीय खंड के प्रधान गिरधारी लाल, धर्मपुर प्रथम खंड के प्रधान महेश, गोपालपुर प्रथम के प्रधान अशोक कुमार, सिराज प्रथम खंड के गणेश कुमार, पूर्व प्रधान केदारनाथ, अश्वनी कुमार, चंद्रमोहन ठाकुर, कृष्णा और सुषमा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें